वाराणसी। आप काशी नगरी आए होंगे तो यहां कि भांग वाली ठंडई का स्वाद जरुर चखा होगा, लेकिन अब आप यहां भांग से निर्मित कपड़े भी खरीद सकतै है। जी…

वाराणसी। आप काशी नगरी आए होंगे तो यहां कि भांग वाली ठंडई का स्वाद जरुर चखा होगा, लेकिन अब आप यहां भांग से निर्मित कपड़े भी खरीद सकतै है। जी हां, दरअसल, बाबा की नगरी काशी में एक भांग से बनने वाले कपड़ो का शोरुम खोला गया है। यहां के कपड़ों की लोग काफी डिमांड भी कर रहें है, अपने आप में ये एक अनोखा दुकान है, जहां भांग से बनने कपड़े मिल रहें है। आइए जानते है इस दुकान के बारे में विस्तार से…

शिवरात्रि र बढ़ी भांग के कपड़ों की डिमांड

धर्म नगरी काशी में इन दिनों महाशिवरात्रि पर्व की धूम है, काशीवीसियों में इस पर्व को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। यहां महाशिवरात्रि पर बाबा का प्रसाद भांग धतूरा और ठंडाई लोगों को खूब भाता है, तो वहीं दूसरी लोगों को पांडे घाट क्षेत्र में खुले शोरुम में मिलने वाले भांग के कपड़े भी काफी भा रहे है। शिवरात्रि के मद्देनजर भांग के कपड़ों की डिमांड कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है।

कुछ यूं आया भांग से बने कपड़े बनाने का आईडिया

दुकान के मालिक सुनील उपाध्याय ने बताया कि वो उत्तराखंड की सैर करने गए थे, तभी वहां उन्हें एक भांग से कपड़े बनाने वाली फैक्ट्री दिखाई गी, जहां से उन्होंने कपड़े खरीदे और यहां काशी लाकर एक शोरुम खोला। ये अपने आप में एक अलग तरह का बिजनेस आइडिया और शोरुम है, जो लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।

इस तरह से बनते है भांग से कपड़े

उन्होंने आगे बताया कि इन कपड़ो का निर्माण भांग के पौधे के डंठल से रेशे निकालकर इससे कच्चे धागे में बदलते हैं। फिर कपड़े के रूप में तैयार करते हैं जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और डिमांड भी खूब बड़ी है। उन्होंने कहा कि मैंने शिवरात्रि ऑफ अभी निकाला है जो लोगों को आकर्षित कर रहा है। सर्दी में गर्म और गर्मियों में ठंडा होना, इसकी विशेषता होगी। यही नहीं इससे तैयार कपड़े एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल भी होंगे।

Updated On 16 Feb 2023 6:08 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story