वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के घुघुलपुर जलालीपट्टी में सोमवार को 16 वर्षीय किशोरी की कमरे में पंखे से लटकती लाश मिली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।…

वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के घुघुलपुर जलालीपट्टी में सोमवार को 16 वर्षीय किशोरी की कमरे में पंखे से लटकती लाश मिली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसीपी रोहनियां और एसओ मंडुवाडीह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार घुघूलपुर जलालीपट्टी में एक सब्जी विक्रेता का परिवार रहता है, जिसके दो बेटे और चार बेटियां है। मृति किशोरी छह संतानों में सबसे छोटी और कक्षी आठ की छात्रा थी। स्कूल से आने बाद वे रोज डीएलडब्लू सब्जी मंडी में सब्जी बेचने में पिता का हाथ बटाती थी।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे मकान के छत पर पड़ोस के कुछ लड़के पतंग उड़ा रहे थे, जिनकी नजर कमरे में पड़ी तो शोर मचाकर भागे। बच्चों के शोर के बाद परिजन किशोरी को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इस संबंध में थाना प्रभारी मंडुवाडीह राजीव सिंह ने बताया की मौके से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Updated On 26 Dec 2022 4:10 AM GMT
admin

admin

Next Story