यूपी का बदायूं जिला इस एड संवेदनशील इलाका बन गया है। एक घटना से पूरा जिला दहला हुआ है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया गया। दोनों मासूमों की मौके पर ही मौत गई। इस घटना से पूरे जिले में तनाव का माहौल नजर आ रहा है। घटना की सूचना पर जब पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेना चाहा तो परिजनों ने बच्चों के शव को कब्जे में नहीं लेने दिया। इतना ही नहीं, शव को लेने आए एम्बुलेंस को भी परिजनों ने वापस कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने तोड़फोड़ करते हुए रोड जाम कर दिया। वहीं, पुलिस ने एनकाउंटर में मुख्य आरोपी साजिद को ढेर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, विनोद कुमार बाबा कॉलोनी में रहते हैं और उनकी पत्नी घर में ही पार्लर चलाती है। वह अपने 3 बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। वहीं, विनोद के घर के सामने मुख्य आरोपी साजिद का सैलून है।पड़ोस के लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम मुख्य आरोपी साजिद पीड़ित विनोद के घर गया और सीधे दूसरी मंजिल पर विनोद के बेटे आयुष और अहान पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान मां संगीता नीचे पार्लर में थी। चीख-पुकार सुनने के बाद जब तक लोग ऊपर पहुंचते तब तक आरोपी साजिद फरार हो गया था।

बदायूं के डीएम मनोज कुमार ने बताया कि हमे सूचना मिली है कि मंडी समिति चौकी के पास बाबा कॉलोनी के एक घर में घुसकर एक शख्स ने 11 और 6 साल के दो छोटे बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों से शांति बनाए रखने के लिए कहा गया है। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। मामले की जांच जारी है।

बरेली के आईजी राकेश कुमार ने बताया कि इस वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में मारा गया। आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। इस हमले में दो बच्चों की मौत हो चुकी है। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम आठ बजे की घटना है। साजिद नामक व्यक्ति अपनी दुकान के सामने विनोद सिंह के घर में गया था। इसके बाद उनकी पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा। अचानक विनोद के तीन बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने कुल्हाड़ी से वार के दो बच्चों की हत्या कर दी और तीसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल है। वारदात के बाद आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। पहले लोग थोड़े उत्तेजित थे, लेकिन समझने बुझाने के बाद अब शांति का माहौल है।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story