सदानंद बाजार दशाश्वमेध क्षेत्र की रहने वाली पांच वर्षीय बीमार बच्ची की उपचार के दौरान अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई थी। बुधवार रात लगभग 9:30 बजे बच्ची का शव रेवड़ीतालाब क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया था। बच्ची के पिता गुरुवार की दोपहर अपनी बेटी की कब्र देखने गए थे। कब्र के ऊपर की मिट्टी असामान्य प्रतीत होने पर उन्हें शंका हुई।रेवड़ी तालाब स्थित कब्रिस्तान की कब्र से पांच वर्षीय बच्ची का शव बाहर निकाल कर उसके साथ कुछ गलत जरूर किया गया था। यह आशंका पोस्टमार्टम करने वाले तीन डॉक्टरों के पैनल और दो फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने जताई है। पुलिस को सलाह दी गई है कि वह डीएनए प्रोफाइलिंग कराएं। उधर, बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकालकर कब्रिस्तान में उसके बगल में सोया मिला रेवड़ीतालाब निवासी मोहम्मद रफीक उर्फ छोटू शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

सदानंद बाजार दशाश्वमेध क्षेत्र की रहने वाली पांच वर्षीय बीमार बच्ची की उपचार के दौरान अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई थी। बुधवार रात लगभग 9:30 बजे बच्ची का शव रेवड़ीतालाब क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया था। बच्ची के पिता गुरुवार की दोपहर अपनी बेटी की कब्र देखने गए थे। कब्र के ऊपर की मिट्टी असामान्य प्रतीत होने पर उन्हें शंका हुई। उन्होंने कब्र को खोदवाया तो उसके अंदर से उनकी बेटी का शव गायब था। खोजबीन की तो कब्रिस्तान के एक कोने में उनकी बेटी के शव के साथ मोहम्मद रफीक उर्फ छोटू सोया हुआ था। इस पर उन्होंने अपनी बेटी के शव के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर आई लक्सा थाने की पुलिस ने मोहम्मद रफीक उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Updated On 18 Nov 2023 5:53 AM GMT
Rishika Kukrety

Rishika Kukrety

Next Story