वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। लंका थाना अंतर्गत अशोकपुरम कॉलोनी के रहने वाले एक बैंककर्मी के घर में चोरों ने घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से पूरे कॉलोनी में हड़कंप मच गया। चोरों ने 1.50 लाख रुपये नकदी समेत 60 लाख के गहनों पर अपना हाथ साफ कर दिया। वहीं घर के मालिक ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को इस घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लेते हुए छानबीन में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बैंक कर्मचारी हृदय प्रताप देव का अशोकपुरम कालोनी में रहते है। परिवार 20 मार्च को बहन की शादी के सिलसिले में झारखंड गया था। बुधवार की रात वह परिवार के साथ वापस घर आए तो अंदर के हालात देखकर उनके होश उड़ गए। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारियां टूटी हुई थीं। बाक्स व अटैची कमरे में पड़ी थी।

घर के मालिक द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, परिवार घर से बाहर था। उसी दौरान चोरों ने घर को खंगाल दिया। 1.50 लाख रुपये नकदी समेत गहने चुरा ले गए। लगभग 60 लाख रुपये के गहने चोरी होने की बात सामने आ रही है।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story