झारखंड के दुमका में हैवानियत से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। झारखंड घूमने आई एक स्पैनिश महिला से 7-8 स्थानीय लड़कों ने गैंगरेप किया और उसकी बुरी तरह से पिटाई भी की। महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं अस्पताल के बाहर महिला की सुरक्षा और परिस्थितियों को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। अस्पताल के अंदर किसी भी व्यंकटी को जाने की अनुमति नही है।

वही इस पूरी घटना पर एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि दो लोगों को सड़क किनारे देखा गया। दोनों स्पैनिश इंग्लिश बोल रहे थे इसलिए अधिकारियों को समझ नहीं आया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने डॉक्टर्स को बर्बरता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि '1 मार्च की रात के करीब 10.30 से 11 बजे के बीच हरदिया पुलिस पेट्रोलिंग का कार्य कर रही थी। इतने में उन्हें दो लोग सड़क किनारे खड़े नजर आए। पीड़ित स्पैनिश अंग्रेजी में बात कर रहे थे, इसीलिए उन्हें उनकी भाषा समझ नही आई लेकिन उनकी हालत देखकर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने डॉक्टर्स को बताया फिर हमें पता चला कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला है।

एसपी में आगे जानकारी में बताया कि हमें पूर्व में ऐसी कोई सूचना नहीं थी कि कोई विदेशी नागरिक आ रहे हैं या जा रहे हैं। हमने हुलिए के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उन लोगों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

एसपी द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पूछताछ में उनके एक लड़के ने सहयोगियों के बारे में बताया है। इस घटना को देखते हुए एक छापा दल का गठन किया गया है। जिसकी मॉनिटरिंग वह खुद कर रहे हैं। डीआईजी भी इसपर नजर बनाए हुए हैं। एफएसएल टीम और सीआईडी की मदद से हम बाकी आरोपियों को भी पकड़ लेंगे। पीड़िता ने अपराध में शामिल 7 लोगों के बारे में बताया और उनमें से 3 को हिरासत में ले लिया गया है। शेष आरोपियों को की जांच-पड़ताल जारी है।

बता दें कि यह घटना दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में हुई, जहां यह पर्यटक कपल एक अस्थायी टेंट में रात गुजारने के लिए रुका था। यह कपल कथित तौर पर बांग्लादेश से टू-व्हीलर पर आया था और इन्हें बिहार के रास्ते नेपाल जाना था। गैंगरेप की वारदात में सात से आठ स्थानीय युवक शामिल थे, जिनमें से तीन को हिरासत में लिया गया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story