✕![search-icon](/images/search.svg)
आजमगढ़ : मुख्तार अंसारी का शूटर सोहन पासी 1.75 kg गांजे के साथ गिरफ्तार
By Vipin SinghPublished on 14 April 2024 8:54 AM GMT
![आजमगढ़ : मुख्तार अंसारी का शूटर सोहन पासी 1.75 kg गांजे के साथ गिरफ्तार आजमगढ़ : मुख्तार अंसारी का शूटर सोहन पासी 1.75 kg गांजे के साथ गिरफ्तार](https://varanasitoday.com/h-upload/2024/04/14/400863-mukhtar-shooter.webp)
x
आजमगढ़। जिले के सिधारी थाने की पुलिस ने मुख्तार अंसारी के शूटर रहे सोहन पासी को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। सोहन पासी पर हत्या लूट गैंगस्टर शहीद 10 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। सिधारी थाने के प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया की चेकिंग के दौरान अवैध गांजे के साथ मुख्तार के शूटर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी पुलिस से छुपकर गांजे का व्यापार कर रहा था। इस मामले की जानकारी पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
बता दें कि आजमगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुख्तार अंसारी के शूटर सोहन पासी को 1.75 किलो ग्राम गांजे के साथ बैठौली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है शूटर सोहन पासी पुत्र प्रसिद्ध नरायन पासी, बीरपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ का रहने वाला है।
![Vipin Singh Vipin Singh](https://varanasitoday.com/h-upload/2023/11/19/372864-snappic-collage20231119122836813.webp)
Vipin Singh
Next Story