वारणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के बरेका परिसर स्थित एक बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली विवाहिता प्रीति बिंद (35) ने शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। शुक्रवार की सुबह पति रामलाल बिंद पत्नी को लेकर सेंट्रल हॉस्पिटल बरेका पहुँचा जहां डॉक्टरों ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे मृतिका के परिजनो ने पति रामलाल बिंद पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्त्मर्तोम के लिए भेजवाया है। मौके पर एसीपी रोहनिया व मंडुवाडीह पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बारे में मृतिका प्रीति की मां गीता देवी ने बताया कि हम अपने घर पर थे और प्रीति के पति ने हमें कॉल करके बताया कि उसने फांसी लगा लिया है। लेकिन हम नहीं मानते रामलाल ने ही हमारी बेटी को मारकर हमें फोन किया। इससे पहले भी उसके देवर ने उसे चार पहिया गाड़ी से टक्कर मार दी थी। जिसके चलते वह 2 दिन तक बेहोश थी और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके बाद हमारे पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया।

गीता ने मृतिका प्रीति के पति रामलाल का किसी अन्य महिला से संबंध होने की बात बताई जिससे चलते घर में आए दिन विवाद चलता था।

मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी के दुर्गाकुण्ड की रहने वाली प्रीति बिंद की शादी घुघुलपुर के रामलाल बिंद से हुई थी। उसका एक बेटा और एक बेटी है। मृतिका प्रीति का पति रामलाल बरेका के एक बंगले के सर्वेन्ट क्वार्टर में रह कर मेंटेनेंस का कार्य करता है। दोनों में काफी लंबे समय से विवाद भी चल रहा था।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story