फ़तेहपुर, 13 मार्च (हि.स.)। जिले में सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म की घटना में आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। मुकदमा दर्ज कर दोनों किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मेला देख घर लौट रही दो किशोरियों का अपहरण कर छह आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सेनपुर गांव में शोभन सरकार का मेला लगा चल रहा है, जो पांच दिनों तक चलता है। हुसेनगंज के एक गांव से सात सहेलियां मेला देखने गई। मेला देखते समय दो किशोरी को आधा दर्जन युवकों ने अपहरण कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। वहीं उनकी पांच सहेलियों को भी पकड़ने की कोशिश की, तभी एक किशोरी भागकर चीख पुकार करना शुरू किया। मौजूद लोगों ने भागकर किशोरियों को छुड़ाकर सभी छह आरोपियों को पकड़ लिया। जहां दो किशोरी को अस्त-व्यस्त हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस सभी आरोपियों को पकड़कर थाना लाकर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मेला देख घर लौट रही दो किशोरियों के साथ छह आरोपित युवकों ने गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया। सभी आरोपियों को चिह्नित करके हिरासत में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र

Updated On 22 March 2023 12:05 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story