सिलीगुड़ी, 13 मार्च (हि.स.)। छात्रा हत्याकांड का मूल आरोपित मनोज राय को तीन महीने बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और प्रधान नगर थाना की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बंगाल-असम बॉर्डर से आरोपित को गिरफ्तार किया है।

सोमवार को प्रधान नगर थाने में पत्रकार सम्मेलन कर एडीसीपी शुवेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिली जानकारी के आधार पर शनिवार रात एसओजी और प्रधान नगर थाना की छात्रा हत्याकांड के मूल आरोपित को पुलिस ने बंगाल-असम बॉर्डर से गिरफ्तार कर आज सुबह सिलीगुड़ी पहुंची है। उन्होंने कहा कि कल रात आरोपित भूटान जाने के फिराक में था। लेकिन इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि पांच दिसंबर 2022 को सिलीगुड़ी में कक्षा छह की एक छात्रा स्कूल जाने के लिये घर से निकली थी। लेकिन घर नहीं लौटी। जिसके बाद छात्रा की परिवार की तरफ से पड़ोसी के दमाद मनोज राय पर छात्रा का अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था। वहीं, अपहरण के आठ दिन बाद 13 दिसंबर को सुकना चाय बगान से छात्रा का सड़ा-गला शव बरामद किया गया था। मनोज राय ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दिया था। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

Updated On 22 March 2023 12:05 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story