समाधान दिवस : CP मुथा अशोक जैन ने कैण्ट थाने पर सुनी जनता की समस्याएं, दिया जल्द निस्तारण का निर्देश
वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मुथा अशोक जैन ने शनिवार को कैण्ट थाना में आयोजित थाना समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुना। साथ ही उनके निस्तारण के लिए…

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मुथा अशोक जैन ने शनिवार को कैण्ट थाना में आयोजित थाना समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुना। साथ ही उनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने थाना कैण्ट के परिसर व अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। साथ ही कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों/अभिलेखों का अवलोकन किया गया। आगंतुक रजिस्टर को चेक कर जनसुनवाई को प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना आदि की समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त ने थाने में प्राप्त शिकायत पर सम्बन्धित विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निस्तारित करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा आपराधिक प्रवृति के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, असामाजिक तत्वों पर निगरानी तेज करने, थाना में पंजीकृत अभियोग के लम्बित विवेचना/पुर्नविवेचना आदि निस्तारण में तेजी लाने व गुणवत्तापूर्ण विवेचना को सम्पादित किये जाने और पुराने अभियोग की विवेचना नियमानुसार समाप्त किये जाने के लिए सम्बन्धितों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान थाने में दिखी कमियों को यथाशीघ्र दुरूस्त कराने के लिए सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
