वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन गुरुवार को पिंडरा सर्किल के थाने फूलपुर का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान सभी अभिलेखों, रजिस्टरों को चेक किया और मालखाने का…

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन गुरुवार को पिंडरा सर्किल के थाने फूलपुर का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान सभी अभिलेखों, रजिस्टरों को चेक किया और मालखाने का भी निरीक्षण किया। साथ ही प्रभारी निरीक्षक को क्षेत्रों में हो रही चोरी और नकबजनी पर प्रभावी रोकथाम के लिए निर्देशित किया।

निरिक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने संबंधितों को निम्नलिखित निर्देश दिए : -

1 - पुलिस आयुक्त द्वारा थाना कार्यालय के रजिस्टरों/अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा रजिस्टरों को अद्यावधिक करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

  1. निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बैरक, मेस, जनसुनवाई डेस्क आदि की समीक्षा की गई।
  2. पुलिस आयुक्त द्वारा थाना परिसर में खड़े वाहनो का निरीक्षण कर उनके त्वरित एवं अधिकाधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
  3. उनके द्वारा थानों के मालखानों में रखे हुए मालों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
  4. उन्होंने थाना अन्तर्गत घटित होने वाले अपराध, अपराध का तरीका, अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी एंव उनपर अंकुश लगाये जाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया।
  5. निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त कमिश्नेरेट वाराणसी द्वारा सम्पत्ति सम्बन्धित अपराधों की रोक-थाम हेतु प्रभावी रात्रि गश्त करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही थाना परिसर व बैरक की निरन्तर साफ-सफाई करायेजाने हेतु निर्देशित किया गया।
  6. उन्होंने थाना क्षेत्र में होने वाली वाहन चोरी/नकबजनी व अन्य चोरियों के रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया।
  7. निरीक्षण के दौरान प्राप्त कमियों को यथाशीघ्र दुरूस्त कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा थाने पर आये हुए लोगों की समस्याओं को सुनकर उसके त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
Updated On 9 Feb 2023 6:28 AM GMT
admin

admin

Next Story