वाराणसी। Kashi Tamil Sangamam में लगातार यात्रियों के आना का सिलसिला लगा हुआ है। इसी क्रम में देर रात वाराणसी की सीमा से सटे चंदौली जिले के DDU जंक्शन पर…

वाराणसी। Kashi Tamil Sangamam में लगातार यात्रियों के आना का सिलसिला लगा हुआ है। इसी क्रम में देर रात वाराणसी की सीमा से सटे चंदौली जिले के DDU जंक्शन पर पहुंची स्पेशल ट्रेन से तमिल साहित्य से जुड़े लोगों का जत्था पहुंचा। इनका स्वागत स्वयं डीएम ईशा दुहन ने आला अधिकारियों संग जंक्शन पहुँच कर किया।

चेन्नई से पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU जंक्शन ) के प्लेटफार्म-2 पर काशी तमिल समागम में आये लोगों का रेल प्रशासन व स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। ट्रेन से संगमम में जाने के लिए यहां जंक्शन पर उतरते यात्रियों का काशी की संस्कृति के अनुरूप तिलक लगाकर पुष्प वर्षा के उपरांत डमरू व ढ़ोल बजाकर स्वागत हुआ।

समागम में आये यात्री इस अनोखे अंदाज से हुए स्वागत से अभिभूत दिखाई दिए। जिलाधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि इस दल 216 लोग आये हैं, जिन्हे काशी बस के द्वारा भेजा गया है। इस दल में साहित्य से जुड़े लोग शामिल है। काशी तमिल संगमम में हिस्सा लेने के लिए पहले दल के रूप में छात्रों का और दूसरे दल के रूप में शिल्पकारों का वाराणसी आगमन हो चुका है।

Updated On 24 Nov 2022 12:52 AM GMT
Anurag

Anurag

Next Story