बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स हैं जो अपने निभाए जाने वाले रोल्स को बहुत गंभीरता से लेते हैं। ऐसे में खुद को दूसरी फिल्मों के रोल्स से अलग दिखाने के लिए कई एक्टर्स ने किन्नर का रोल भी निभाया है। चूँकि किन्नर का किरदार निभाना भी आसान नहीं है फिर भी कुछ एक्टर्स ने इसे फिल्मों में बखूबी निभाया था। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में-

सदाशिव अमरापुरकर

90 के दशक में अपने नेगेटिव रोल्स के लिए जाने जाने वाले सदाशिव ने ‘सडक’ फिल्म में किन्नर का किरदार निभाया था। फिल्म सड़क बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें एक किन्नर की प्रतिपक्षी भूमिका निभाई गयी थी। ऑनस्क्रीन महारानी का उनका रोल फिल्म के किसी भी अभिनेता से कम नहीं था।

आशुतोष राणा

आशुतोष बॉलीवुड के मोस्ट अंडररेटेड एक्टर्स में से एक हैं। आशुतोष राणा ने दो फिल्मों में किन्नर के रोल को बखूबी निभाया था। पहली फिल्म जिसमें उन्होंने किन्नर की भूमिका निभाई थी वो थी ‘संघर्ष’ जहां वह बच्चो को किडनैप करते थें ताकि उनकी बलि चढ़ा के अमर हो सकें। दूसरी फिल्म थी ‘शबनम मौसी’ जो की शबनम मौसी बानो की बायोपिक थी जो की पहली ऐसी भारतीय किन्नर थी जो मध्य प्रदेश की स्टेट लेजिस्लेटिव असेंबली में MLA के लिए चुनी गयी थी।

जॉनी लीवर

जॉनी लीवर अकेले ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अभी तक 4 फिल्मों में किन्नर का रोल निभाया है। किसी भी और अभिनेता के मुकाबले उन्होंने सबसे ज्यादा इस किरदार को किया है। उन्होंने ‘अंजाम, रावण राज, जीत, हाउसफुल 4 फिल्मों में किन्नर की भूमिका निभाई है। जहां उन्होंने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। फिल्मों में उनके सामान्य किरदार हमेशा ही ज्यादा लोकप्रिय रहे हैं। लेकिन एक एक्टर के तौर पर किन्नर का किरदार निभा के उन्होंने अभिनेता के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिया है।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी भईया यानि अक्षय कुमार को बॉलीवुड में हमेशा अलग तरह के रोल्स निभाने के लिए जाना जाता है। वे हमेशा कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश में लगे रहते हैं। ऐसे में उन्होंने किन्नर के रोल को भी नहीं छोड़ा है। फिल्म ‘लक्ष्मी’ में उन्होंने पहली बार एक किन्नर की भूमिका निभाई । लक्ष्मी बॉम्ब की रीमेक ने अक्षय कुमार को पूरी तरह से अलग दिखाया, जहां उनके किन्नर के अभिनय ने प्रशंसकों को उनका दीवाना बना दिया।

विजय राज

विजय राज इंडस्ट्री के मोस्ट अंडररेटेड एक्टर्स में से एक हैं। वे 2022 में रिलीज़ फिल्म ‘गंगूबाई’में किन्नर के रोल में नजर आए थे। उन्होंने पहली बार स्क्रीन पर किन्नर का रोल प्ले किया था। उनके इस अवतार को फैंस ने काफी पसंद किया था।

Updated On 11 Aug 2023 5:20 AM GMT
बनारसी नारद

बनारसी नारद

Next Story