✕
Varanasi : भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने श्री काशी विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी, किया बाबा का दर्शन पूजन
By Ankita YaduvanshiPublished on 29 Dec 2022 7:31 AM GMT
वाराणसी। भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने गुरुवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से…

x
वाराणसी। भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने गुरुवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से बाबा का षोडशोपचार पूजन किया।

मंदिर के अर्चक गनपत झा ने उन्हें पूजन कराया। मनोज तिवारी ने बाबा के स्वर्ण शिखर को नमन किया और बाबा धाम का भ्रमण किया। बाहर निकलते वक्त उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी खिंचवाई।
बाबा का दर्शन-पूजन करने के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी वाराणसी से रवाना हो गए।

Ankita Yaduvanshi
Next Story