वाराणसी। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के पिता पर दिए गए विवादित बयान को लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में नराजगी है। इसी क्रम में पवन खेड़ा के…

वाराणसी। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के पिता पर दिए गए विवादित बयान को लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में नराजगी है। इसी क्रम में पवन खेड़ा के खिलाफ वाराणसी के कैण्ट थाने में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय व जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा की संयुक्त तहरीर पर कैन्ट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पवन खेड़ा द्वारा विश्व के लोकप्रिय नेता हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस तरह का बयान दिया गया उसका हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पूरा देश घोर निंदा करता है। जब से राहुल गांधी जी कांग्रेस के नेता हुए तब से कांग्रेस का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। यह इस देश का दुर्भाग्य है कि विपक्ष इतनी ओछी राजनीति करती है। आज पूरे भारत के 130 करोड़ लोगों व उनके सुख समृद्धि के लिए और उनके सर्वांगीण विकास के लिए देश के प्रधानमंत्री 24 घंटे और पूरे 365 काम कर रहे हैं। उनके प्रति इतनी ओछी व घटिया टिप्पणी निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में राहुल गांधी ने इसी प्रकार की टिप्पणी की थी और तब पूरे देश की जनता ने कांग्रेस का सफाया करने का काम किया। उन्होंने कहा कि ये बयान राहुल गांधी के इशारे पर किया गया है जो पवन खेड़ा ने दिया है। कांग्रेस संस्कारविहीन होती जा रही है। हमने पुलिस आयुक्त से मिलकर पवन खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि पवन खेड़ा ने 17 फरवरी को एक प्रेस वार्ता में पीएम मोदी के पिता पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। खेड़ा ने कहा था कि हिंडनबर्ग-अदाणी मसले पर जेपीसी का गठन करने में "नरेन्द्र गौतमदास मोदी" को समस्या क्या है। बाद में उन्होंने कहा कि क्षमा करें …"नरेन्द्र दामोदरदास मोदी"। खेड़ा ने बाद में ट्वीट कर कहा कि वह भ्रमित हो गए थे, लेकिन साथ ही कहा कि "नाम दामोदरदास है, लेकिन कर्म गौतमदास के हैं।"

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के संयोजक व अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के पास पहुंचे और FIR लिखाने के लिए आवेदन पत्र दिया। पुलिस कमिश्नर ने वाराणसी कैंट थाने को FIR लिखने के लिए आदेशित किया।

Updated On 21 Feb 2023 1:01 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story