BHU-IIT की छात्रा से बाइक सवार लड़के ने की छेड़खानी, हैदराबाद गेट से चाय पी कर लौट रही थी हॅास्टल
वाराणसी। काशी हिंदू विश्व विद्यालय की आईआईटी की छात्रा से गुरुवार की रात बाइक सवार एक लड़के ने छेड़खानी की। छात्रा ने पूरे मामले की लिखित शिकायत प्रॉक्टोरियल बोर्ड से…

वाराणसी। काशी हिंदू विश्व विद्यालय की आईआईटी की छात्रा से गुरुवार की रात बाइक सवार एक लड़के ने छेड़खानी की। छात्रा ने पूरे मामले की लिखित शिकायत प्रॉक्टोरियल बोर्ड से की। बोर्ड ने शिकायत पत्र को चितईपुर थाने पर भेज दिया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बीएचयू के आईटी की छात्रा हैदराबाद गेट से चाय पी कर अपने हॅास्टल पैदल जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार लड़के ने छात्रा से छेड़खानी की। जिसके बाद छात्रा ने चिल्लाते हुए लड़के को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार लड़का फरार हो गया।
छात्रा ने इसकी सूचना बीएचयू आईटी प्रॉक्टोरियल बोर्ड से की। छात्रा के शिकायत पत्र को चितईपुर थाने भेजवा दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
चितईपुर थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर गुरुवार की शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा द्वारा गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर के उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
