उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जौनपुर के हाइवे रोड के भयानक सड़क दुर्घटना घटित हुई। सीतामढ़ी से प्रयागराज लड़की देखने जा रही कार को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। पहले जिन लोगों की मौत हुई है। उनकी संख्या 6 थी। लेकिन फिर ये बढ़ कर 7 हो गई है। वहीं इस सड़क हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल है।

स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। सुचना मिलने पर तत्काल प्रभाव पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। ये हादसा लाइनबाजार थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद तिराहे के मामला है। पुलिस जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कार सीतामढ़ी से प्रयागराज की ओर लड़की देखने के लिए जा रही कार जब जौनपुर से आजमगढ़ के प्रसाद तिराहे के पास पहुंची। तभी एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 7 लोगों की मौत और 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में दो महिलाएं भी हैं।

घटना की जानकारी देते हुये एसपी सिटी बृजेश कुमार ने बताया कि थाना गौराबादशाहपुर अन्तर्गत प्रसाद तिराहे के पास एक ट्रक व कार के बीच हुई सड़क दुर्घटना में कार सवार 07 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। 2 व्यक्तियों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Updated On 10 March 2024 7:03 AM GMT
Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story