अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में रविवार की सुबह एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, अयोध्या के सरयू नदी में नहाते समय 6 मासूम बच्चे नदी में अचानक डूबने लगे। इसी दौरान नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है जबकि दो बच्चे लापता हैं। वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ये सभी बच्चे कानपुर के बर्रा आई ब्लॉक इलाके के रहने वाले है। सभी छह बच्चे एक ही मोहल्ले से गए हुए थे। मौत की सूचना मिलते ही मोहल्ले में मातम छा गया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस और NDRF की टीम जांच में जुटी है वहीं गोताखोरों को भी लापता बच्चों की तलाश में लगाया गया है।

वहीं बच्चों की सरयू नदी में नहाते समय डूबने के मामले को मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने इस घटना पर शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल राहत पहुंचने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।सीएम योगी ने हादसे में गंभीर बच्चों के समुचित इलाज के लिए निर्देश दिए हैं।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story