वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के पूर्व छात्र डॉ. अभिनव मौर्या को अमेरिकी मल्टी नेशनल कंपनी एपेक्स बेट टेक्नोलॉजी का चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) नियुक्त किया गया है। यह कंपनी…

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के पूर्व छात्र डॉ. अभिनव मौर्या को अमेरिकी मल्टी नेशनल कंपनी एपेक्स बेट टेक्नोलॉजी का चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) नियुक्त किया गया है। यह कंपनी अमेरिका में काफी बड़े स्तर पर इंसेक्ट्स द्वारा फैलने वाले रोगों पर काम करती है। अब इस कंपनी में इंडिया में तबाही मचाने वाले वायरस पर हर तरीके से स्टडी की जा रही है।

2013 में BHU से BSc-AG कर चुके अभिनव इस कंपनी में अमेरिकी सरकार के फंड पर इंडिया में फैलने वाले वायरस पर रिसर्च कर रहे हैं। अभिनव का कहना है कि वह वेक्टर डिजीज का तोड़ निकाल रहे हैं। यानी कि एक जीव से इंसान या किसी दूसरे जीव में ट्रांसमिट होने वाले रोग। जैसे कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, वेस्ट नाइल, लंपी आदि वायरस का तोड़ इस कंपनी में रहकर निकाल रहे हैं। ये बीमारियां जड़ से खत्म हो जाएं, इस पर काम किया जा रहा है। उनकी टीम में 100 से ज्यादा साइंटिस्ट हैं।

अभिनव ने आगे कहा कि अगले 3 साल में यह रिसर्च पूरा हो जाएगा। इसके बाद सरकार की मदद से भारत में इन बीमारियों के बवाच से जुड़े इनवेस्ट को बढ़ावा दिया जाएगा। अमेरिकी कंपनियां भारत में डिजीज कंट्रोल की रूपरेखा तैयार करेंगी।

बता दें कि डॉ. अभिनव मौर्य जौनपुर के समसपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अवधेश मौर्य जौनपुर में अधिवक्ता और माता गायत्री देवी गृहिणी हैं। डॉ. मौर्य ने BHU के कृषि विज्ञान संस्थान से (2009-13) BSc-AG का कोर्स किया था। BHU के बाद IIM-अहमदाबाद से MBA करने लगे। उसी दौरान अमेरिका यूनिवर्सिटी ऑफ नॉदर्न कोलरेडो में रिसर्च फेलोशिप मिल गई। वह भारत से अमेरिका चले गए और वहीं से PhD पूरी की।

Updated On 3 Jan 2023 6:15 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story