वाराणसी। भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपर हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Actress Akshara Singh)बीते कई दिनों से अपनी शादी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। अभी हाल ही में…

वाराणसी। भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपर हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Actress Akshara Singh)बीते कई दिनों से अपनी शादी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी बैचलर पार्टी की तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसे लेकर लोग उनके शादी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहें थे। एक बार फिर अक्षरा सिंह मीडिया के सामने दुल्हन के लिबास सज-संवरकर नजर आई है, एक्ट्रेस को इस गेटअप में अचनाक देख सभी हैरान रह गए, लेकिन क्या सच में अक्षरा सिंह की शादी होने वाली है? आइए जानते है इसके पीछे की हकीकत क्या है…

जानें क्यों दुल्हन के लिबास में सजी अक्षरा

आज अक्षरा सिंह वाराणसी आई हुई थी। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कॅान्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत की, लेकिन सबको हैरानी तब हुई जब वो दुल्हन बनकर कॅान्फ्रेस हॅाल में पहुंची। एक्ट्रसे ने पत्रकारों से बाचीत करते हुए साफ कर दिया कि वह अभी शादी नहीं कर रही हैं। वह चार पांच साल बाद शादी करेंगी। उन्होंने ये भी कहा कि शादी बर्बादी होती है और उन्हें ये बर्बादी अभी नहीं करनी। शादी के लिए अभी समय है। अब सोचने वाली बात ये है कि वो इस गेटअप में भला कॅान्फ्रेस में क्यों पहुंची, चलिए अब इसके पीछे की भी सच्चाई जानते है।

जानिए अक्षरा की जुबानी पूरा सच

दरअसल अक्षरा सिंह अपने लैटेस्ट म्यूजिक वीडियो ‘टिंकिया'(Tinkiya) के रिलीज के लिए वाराणसी आई थीं। इस दौरान दुल्हन बन कर उन्होंने सबको चौंका दिया। इस गाने में उन्हें तौलिए में काफी बोल्ड अंदाज में देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि वह इस गाने में अपनी फ्रेंड को शादी की बर्बादी के बारे में बता रही हैं, उन्हें आगाह कर रही है।

सोच-समझ कर शादी करों लड़कियों- अक्षरा

मीडिया से बातचीत में अक्षरा ने कहा कि शादी के वक्त जैसे जैसे वादे होते हैं, वैसा शादी के बाद आम तौर पर नहीं दिखता और इसी विडंबना को वह इस गाने के जरिए टिंकिया को समझाने की कोशिश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने लड़कियों को भी आगाह किया कि सोच-समझ कर शादी करें। संभल कर रहें जमाना बहुत खराब है।

अक्षरा ने कहा कि मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में हमेशा यही कोशिश करती हूं कि क्या कुछ नया करूं, इसके लिए अपनी पुरी ताकत झोंक देती हूं। बता दें कि गाने की रिलीज के बाद अक्षरा अपने फैन्स के साथ वाराणसी में सेल्फी लेते और नाचते व मस्ती करते दिखाई दी।

देखें वीडियो

Updated On 31 Jan 2023 6:20 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story