सुभाष चन्द्र बोस जंयती : भारतीय अवाम पार्टी ने सिगरा से निकाला सुभाष मार्च
वाराणसी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के 126वें जन्मदिवस के अवसर पर सुभाषवादी राजनैतिक दल भारतीय अवाम पार्टी राष्ट्रीय ने सिगरा स्थित सुभाष पार्क से लमही के सुभाष मन्दिर तक सुभाष…

वाराणसी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के 126वें जन्मदिवस के अवसर पर सुभाषवादी राजनैतिक दल भारतीय अवाम पार्टी राष्ट्रीय ने सिगरा स्थित सुभाष पार्क से लमही के सुभाष मन्दिर तक सुभाष मार्च निकाला। सुभाष पार्क में भारतीय अवाम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नजमा परवीन ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चरणों मे पुष्प अर्पित कर सुभाष मार्च को हरी झंडी दिखाकर सुभाष मन्दिर के लिए रवाना किया।

सुभाष मार्च भारत माता मंदिर, लहुराबीर, चौकाघाट, पुलिस लाइन, पाण्डेपुर होते हुए लमही के सुभाष मन्दिर में पहुंचा जहां सुभाषवादी नेताओं ने दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर भारतीय अवाम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीदी नजमा परवीन ने कहा कि परम पावन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने हमे आजादी दिलाई। उन्होंने चलो दिल्ली का नारा देकर भारत को आजाद कराया, इसलिए दिल्ली हमारी है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में सत्ता के किरायेदार दिल्ली खाली करें, दिल्ली सुभाषवादियों की है। सत्ता पर हमारा हक है। देश को तोड़ने वाले सावधान हो जाएं, न हम देश के नाम पर समझौता करने वाले हैं और न ही नेताजी सुभाष के नाम पर। देश के खिलाफ साजिश रचने वालों को अब भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। सुभाषवाद का परचम लहराएगा और हिन्दू-मुसलमान मिलकर देश को मजबूत बनायेंगे।

इस मार्च में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जी, राष्ट्रीय महासचिव कुँअर मुहम्मद नसीम रजा, डी०एन० सिंह, ओ०पी० सिंह, अनिल पाण्डेय, अजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय, राजकुमार राजू, राजीव गिरी, पुनीत खोसला, फिरोज खान, मोनी खान, रत्नेश चौहान, धर्मेन्द्र गौतम, मो. अजहरूद्दीन, हाफिज जावेद खान, सुनीता श्रीवास्तव, जावेद अहमद, नसीम बाबा, अशफाक खान, सलीम अख्तर, आमिर अहमद, अनीस कुमार, अफसर बाबा, विवेक श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, डॅा एस.के सिंह, अजीत सिंह टीका, संजय कुमार पटेल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

