वाराणसी। G-20 समिट विश्व के 20 प्रमुख अर्थव्यस्था वाले देशों का समूह है। इस वर्ष भारत में होने वाले इस समिट के 5 शिखर सम्मलेन प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

वाराणसी। G-20 समिट विश्व के 20 प्रमुख अर्थव्यस्था वाले देशों का समूह है। इस वर्ष भारत में होने वाले इस समिट के 5 शिखर सम्मलेन प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होंगे। ऐसे में वाराणसी प्रशासन इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहा है ताकि विश्व इ उसकी सुन्दर छवि जाए। ऐसे में वाराणसी प्रशासन ने शहर के सभी भिखारियों को पुनर्वास केंद्र भेजने का प्रस्ताव बनाया है। कमिश्नर कौशल राज शर्मा के निर्देश के बाद शहर में 1200 भिखारियों को चिह्नित किया गया है।

सबसे अधिक भिखारी गोदौलिया में
कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने बताया कि जी-20 के शिखर सम्मेलन से पहले शहर को भिखारी मुक्त करने के अभियान को पूरा किया जाएगा। शहर में अब तक 12 सौ भिखारियों को चिह्नित किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा भिखारी गोदौलिया इलाके में हैं। यहां अलग-अलग उम्र वर्ग के करीब 350 भिखारी सक्रिय हैं और इसके बाद करीब 250 भिखारी सारनाथ में चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा घाट, लंका, कचहरी सहित अन्य इलाकों में हैं।

सामने घाट आश्रम में रखे जाएंगे भिखारी
जिला प्रशासन ने सामने घाट स्थित आश्रम के साथ बातचीत कर चिह्नित 1200 भिखारियों के पुनर्वास की योजना बनाई है। इस आश्रम में इन्हे रखा जाएगा और धीरे-धीरे समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जाएगा। साथ ही उसमे हुनर वालों को उनके हुनर के हिसाब से ट्रेनिंग भी दी जायेगी।

मार्च के अंतिम सप्ताह तक होगा पुनर्वास
कमिश्नर ने बताया कि जी-20 की पांच बैठकों की तिथि तय हुई है। सभी विभागों के बजट शासन से स्वीकृत हो गए हैं और उन्हें पहली किस्त जारी कर दी गई है। मार्च के अंतिम सप्ताह तक विभागों को काम पूरा कराने का लक्ष्य दिया गया है। इससे पहले शहर को भिखारीमुक्त करने का अभियान को पूरा किया जाएगा।

Updated On 10 Feb 2023 9:53 PM GMT
admin

admin

Next Story