वैसे तो भारत (India) में कई ऐसी जगहें हैं, जहां की सौन्दर्यता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इन्हीं जगहों में से एक है दक्षिण भारत (South India) जहां…

वैसे तो भारत (India) में कई ऐसी जगहें हैं, जहां की सौन्दर्यता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इन्हीं जगहों में से एक है दक्षिण भारत (South India) जहां खूबसूरती का खजाना बसता है, यहां के हरे-भरे नज़ारे, मनमोहक घाटियां हर किसी को मोहित कर लेती हैं। जिस कारण हर साल बड़ी संख्या में Tourist यहां की प्राकृतिक सौन्दर्यता निहारने जाते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दक्षिण भारत की कुछ खास टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारें में बताने जा रहें है। तो आइए जानते है…

वायनाड

वायनाड की बात करें तो इसे दक्षिण भारत की खूबसूरती का राजा कहा जाता है। हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा ये शहर, खूबसूरत नजारों के साथ शांति और सुकून देता है। यहां आप ट्रैकिंग के अलावा कई रहस्यमयी गुफाओं में घूम सकते हैं। कपल्स इस जगह को काफी पसंद करते है।

कोवलम

कोवलम, केरल के तिरुवनंतपुरम शहर के अरब सागर के किनारे बसा हुआ एक खूबसूरत सा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। ये छोटा शहर है, लेकिन इसी सौन्दर्यता आपको मोहित कर देगी। यह शहर, खूबसूरत ऐतिहासिक आकर्षण, खुले समुद्र तट को पेश करता है

मुन्नार

मुन्नार एक बहुत ही खूबसूरत हिल (Hill) स्टेशन है, जो दक्षिण (South) की गोद में बसा है। यहां की खूबसूरती में आप खो जाएंगे। चाय के बागानों से सजा मुन्नार घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत जगह है। आप यहां पार्टनर के साथ सुकून भरे पल गुजार सकते हैं। बता दें कि आप यहां चाय के संग्रहालय, सेंट एंथनी स्टेचू और लोकल बाज़ार घूम सकते हैं।

हंपी

हंपी दक्षिण भारत का एक खूबसूरत प्लेस है। यहां लोगों को जाना हमेशा से काफी पसंद होता है। हंपी दुनियाभर के लोग घूमने आते है,. ये जगह इतिहास को पेश करती है और खोए हुए राज्यों के बारे में अधिक जानने के लिए आप इस स्थान पर जा सकते हैं। मंदिरों की आकर्षक वास्तुकलाओं का यहां खजाना है।

वरकला

वरकला केरल का तटीय शहर है, जो कि लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है. वरकला में आप पहाड़ियां, प्राचीन समुद्र तट, किले, झील और लाइट हाउस आज का जमकर लुफ्त उठा सकते हैं। इसके अलावा, इस जगह के कुछ प्रमुख आकर्षण वरकला बीच, जनार्दन स्वामी मंदिर और पापनासम बीच भी हैं, जहां आपको जाना चाहिए।

Updated On 28 Nov 2022 9:19 AM GMT
Anurag

Anurag

Next Story