वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त, पिण्डरा द्वारा सर्किल पिंण्डरा के थाना सिन्धोरा, फूलपुर और बड़ागांव के सर्राफा व्यापारियों के साथ उनकी सुरक्षा को लेकर बैठक की गयी। इस दौरान सर्किल पिण्डरा…

वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त, पिण्डरा द्वारा सर्किल पिंण्डरा के थाना सिन्धोरा, फूलपुर और बड़ागांव के सर्राफा व्यापारियों के साथ उनकी सुरक्षा को लेकर बैठक की गयी। इस दौरान सर्किल पिण्डरा के सभी सर्राफा व्यापारी शामिल हुए जिनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी दी गईष साथ ही उनकी सुरक्षा से संबंधित समस्त पहलुओं की समीक्षा कर निराकरण करने व पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया गया।

साथ ही सहायक पुलिस अधीक्षक पिण्डरा ने थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि गावों/कस्बों में भी सुरक्षात्मक रात्रि कालीन गश्त बढ़ाया जाए। सर्राफा व्यापारियों को पुलिस सक्रियता और तत्परता के प्रति आश्वस्त किया गया।

सर्राफा व्यापारियों से अनुरोध किया गया कि सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक्ताओं के लिये पुलिस से लगातार सम्पर्क मे रहें और अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरा इत्यादि लगाकर रेकी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखा जाए, जिससे अन्य किसी अपराध पर भी प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। किसी भी स्थिति में आपात सहायता के लिये पुलिस को तत्काल सम्पर्क करें।

बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा बताये गये अन्य बिंदुओं का भी सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा ने संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने को आश्वस्त किया।

Updated On 23 Dec 2022 4:14 AM GMT
admin

admin

Next Story