वाराणसी में 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दूसरी बार देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। बीते रविवार को नेवादा क्षेत्र की विश्वनाथपुरी कॉलोनी स्थित एक मकान में…

वाराणसी में 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दूसरी बार देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। बीते रविवार को नेवादा क्षेत्र की विश्वनाथपुरी कॉलोनी स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट के पर्दाफाश के बाद आज सोमवार को लोहता क्षेत्र के बनकट गांव में पुलिस ने रेड मारी, यहां सीमेंट पाइप बनाने की फैक्ट्री में देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों और छह युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

वहीं गिरफ्त में आए युवक और युवतियों को लोहता थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। सभी के खिलाफ लोहता थाने में मुकदमा दर्ज कर चालान किया जाएगा। इससे पहले जनवरी माह में भट्ठी गांव स्थित एक रेस्टोरेंट में देह व्यापार और अनैतिक कृत्य की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था।

लोहता थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय को सूचना मिली थी कि बनकट स्थित एक पाइप फैक्ट्री में देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जाता है। इस सूचना के आधार पर एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना के नेतृत्व में लोहता थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ पाइप फैक्ट्री में रेड मारी। फैक्ट्री में छह युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

24 घंटे के अंदर दूसरा मामला

बता दें कि वाराणसी में 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दूसरी बार देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। नेवादा क्षेत्र की विश्वनाथपुरी कॉलोनी स्थित एक मकान में देह व्यापार के अवैध धंधे की सूचना पर शनिवार देर शाम छापा मारा गया था। मौके से दो सगी बहनों सहित चार युवतियों और चार युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया था।

Updated On 20 Feb 2023 1:42 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story