मोहन भागवत के बयान पर काशी के ब्राह्मण संगठनों में आक्रोश, विरोध मार्च पदयात्रा को पुलिस ने रोका
वाराणसी। बीते दिनों मोहन भागवत द्वारा ब्राह्मणों पर दिए गए बयान के खिलाफ काशी के ब्राह्मण संगठनों ने विरोध मार्च पदयात्रा निकाली। रविवार को दुर्गाकुंड स्थित धर्म संघ से ज्ञान…

वाराणसी। बीते दिनों मोहन भागवत द्वारा ब्राह्मणों पर दिए गए बयान के खिलाफ काशी के ब्राह्मण संगठनों ने विरोध मार्च पदयात्रा निकाली। रविवार को दुर्गाकुंड स्थित धर्म संघ से ज्ञान विरोध मार्च पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में शामिल काशी के विभिन्न संस्थानों के ब्राह्मण पदाधिकारी बटुक, साधु, महात्मा, सन्यासी हजारों की संख्या में जैसे ही आगे बढ़े स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उनकी यात्रा को रोक दी।

पद यात्रा के संयोजक नेतृत्वकर्ता कर्नल रंजीत उपाध्याय के निर्देशन पर सभी ब्राह्मण बंधु वहीं बैठकर भजन-कीर्तन करने लगे। जिसके बाद सभा करके अपना आक्रोश व्यक्त किया। सभा को संबोधित करते हुए कर्नल उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण समाज को वांछित और पारित किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज ऐसे किसी भी अपमान को अब बर्दाश्त नहीं करेगा। मोहन भागवत जी के बयान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

इस यात्रा में शामिल ब्राह्मण संगठन के लोग हाथों में मोहन भागवत होश में आओ, मोहन भागवत अपना बयान वापस लो, मोहन भागवत ब्राह्मणों का अपमान बंद करो, काशी से ब्राह्मणों ने ललकारा है त्याग तपस्या का इतिहास हमारा है आदि नारे लिखी तख्तियां लिए चल रहे थे और अपना विरोध जता रहे।
विरोध मार्च में शामिल कुछ ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने लंका से भारत रत्न पं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मोहन भागवत को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।
