नेपाल के कोशी प्रांत में प्रदर्शन, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

Update: 2023-03-22 06:42 GMT


काठमांडू, 19 मार्च (हि.स.)। कोशी प्रांत की राजधानी विराटनगर में जातीय समूहों के प्रदर्शन पर रविवार को पुलिस के साथ झड़प हुई हैं। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग करने के साथ ही हवाई फायरिंग भी की।

पूर्वी नेपाल के प्रांत 1 को कोशी प्रांत का नाम दिए जाने के बाद से जातीय समूह विरोध कर रहे हैं। पुलिस ने स्वीकार किया कि प्रदर्शनकारियों को प्रतिबंधित क्षेत्र से हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हवा में फायरिंग की गई। पुलिस ने चार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट में कुछ लोगों को चोटें लगी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/दीपेश

Similar News