लखनऊ, 06 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को वीरांगना झलकारी बाई महिला चिकित्सालय, हजरतगंज लखनऊ के नवीनीकृत भूतल पैथोलॉजी का लोकार्पण किया। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लोकार्पण करने के बाद अस्पताल का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में व्हील चेयर, स्टेचर की सुविधाओं, मरीज तथा उनके तीमारदारों के बैठने की समुचित व्यवस्था एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये।

राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि प्राइवेट चिकित्सालय की तुलना में सरकारी चिकित्सालयों में सीमित संसाधन होने के बावजूद भी समुचित एवं गुणवत्ता परक उपचार दिया जाता है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या अधिक होती है। सरकार का प्रयास है कि हर मरीज को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हों।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा. रंजना खरे, चिकित्सा अधीक्षिका डा. दीपा शर्मा, पैथोलॉजिस्ट डा. संजय जायसवाल, डा. अंजली पन्त, डा. संध्या चौधरी, डा. उषा, डा. वान्या एवं निश्चेतक डा. डी. के. चौधरी भी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन

Updated On 21 March 2023 7:02 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story