कोलकाता, 19 सितंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिलहाल स्पेन के बार्सिलोना में हैं। यहां औद्योगिक जगत के साथ उन्होंने निवेश के लक्ष्य के साथ मीटिंग की है। यहां सीएम ने संबोधन करते हुए बताया है कि बंगाल में निवेश करने के क्या कुछ फायदे होंगे। उद्योगपतियों के समक्ष संबोधन करते हुए ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीमा भूटान से मिलती है। पास ही में बांग्लादेश है। इसके अलावा यहां खर्च कम है। बंगाल में बनने वाले प्रोडक्ट्स को आसानी से दूसरे देशों में सप्लाई किया जा सकता है। साउथ एशिया का गेटवे पश्चिम बंगाल ही है। उन्होंने कहा कि यहां लेबर सस्ते हैं और दक्ष मजदूरों की भरमार है। इसीलिए हर तरह के उद्योग के लिए सबसे सकारात्मक माहौल बंगाल में है।

ममता ने कहा कि भारत के सबसे विकसित राज्यों में से एक पश्चिम बंगाल है। यहां के रहने वाले लोगों के लिए हर तरह की सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था राज्य सरकार करती है। मैन्युफैक्चरिंग मतलब निर्माण के मामले में भी बंगाल पूरे देश में अग्रणी है। सीएम ने उद्योगपतियों से कहा कि बंगाल में निवेश करने पर कच्चे माल की भी आपूर्ति आसानी से हो सकेगी। इसलिए उद्योगपतियों को निश्चित तौर पर आगे आकर निवेश करना चाहिए। सीएम से पहले राज्य सरकार के अधिकारियों ने भी पश्चिम बंगाल में निवेश के फायदा को लेकर शानदार संबोधन किया। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Updated On 20 Sep 2023 12:19 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story