देहरादून 19 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस के विधायक मदन सिंह बिष्ट का मंगलवार को पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन के अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस विधायक द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति जो अपमानजनक टिप्पणी की गई है वह विधायक और उनकी पार्टी को शोभा नहीं देती। इस प्रकार की टिप्पणी का भारतीय जनता पार्टी और महानगर इकाई कड़ा विरोध करती है और निंदा करती है। ऐसे विधायक को जिन्होंने अपने गरिमामयी पद को धूमिल किया है, उनको अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। जिस प्रकार कांग्रेस के विधायक द्वारा सरकारी कर्मचारी को उसके घर पर जाकर धमकाने की कोशिश की गई, साथ ही उसके परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया गया, उसके लिए उन पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

कार्यक्रम में महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, महानगर मंत्री युवा मोर्चा प्रभारी संकेत नौटियाल, तरुण जैन, आशीष शर्मा, राजेश बडोनी, रंजीत सेमवाल, अक्षत जैन, सूरज, विपिन खंडूरी, प्रीतम शाह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/दधिबल

Updated On 20 Sep 2023 12:17 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story