☰
✕
पुरानी पेंशन के लिए दिल्ली में निकलेगी शंखनाद महारैली, जुटेंगे शिक्षक-कर्मचारी
By Agency FeedPublished on 29 Sep 2023 1:39 PM GMT
x
मीरजापुर, 29 सितम्बर (हि.स.)। कछवां कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को अटेवा, एनएमओपीएस की बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चर्चा हुई। पुरानी पेंशन बहाली के लिए आगामी एक अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले पेंशन शंखनाद महारैली की सफलता के लिए जनपद से करीब दो हजार शिक्षक कर्मचारी प्रतिभाग करने की संभावना है।
अटेवा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि गत एक माह से संगठन के सभी पदाधिकारी रात-दिन एक कर रैली की सफलता के लिए लगातार शिक्षकों व कर्मचारियों के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि कुछ शिक्षक व कर्मचारी तो सपरिवार दिल्ली धरने में जा रहे हैं। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु के नेतृत्व में दिल्ली रामलीला मैदान में लगभग 10 लाख पेंशन विहीन शिक्षकों व कर्मचारियों का जमघट लगेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/राजेश
Agency Feed
Next Story