जम्मू, 2 जून (हि.स.)। इस साल 4 जून को जम्मू से सुधमहादेव तक 5वीं छड़ी यात्रा रवाना होगी। सुधमहादेव छड़ी यात्रा समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को जम्मू के एक प्राचीन पंजबक्थर मंदिर (रुपये वाला मंदिर) में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी दी है। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से नरिंदर शर्मा, वरुण मगोत्रा, रितु चौधरी, राम मगोत्रा, राज कुमार सोढ़ी, राजेश बहल व पंडित साहिल शर्मा मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि मानतलाई एक ऐसा स्थान है जहाँ भगवान शिव ने माता पार्वती के साथ उनके विवाह के दौरान फेरे लिए थे। मंदिर में भगवान शिव का त्रिशूल अभी भी है जिससे उन्होंने राक्षस सुधांशु का वध किया था। उन्होंने बताया कि छड़ी यात्रा 4 जून को सुबह 7.30 बजे धूमधाम से निकलेगी। छड़ी को संत 1008 स्वामी दामोदर दास जी महाराज (वृंदावन वाले) द्वारा ले जाया जाएगा। इसमें शिव मंदिर, कोल कंडोली (नगरोटा) देविका मंदिर, चेनानी टाउन, गौरी कुंड और अंत में सुधमहादेव मंदिर तक पहुंचेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान

Updated On 2 Jun 2023 8:56 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story