जम्मू, 27 मई (हि.स.)। मौसम विभाग ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में 29-31 मई के दौरान सप्ताहांत में मुख्य रूप से शुष्क मौसम और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

वर्तमान में पूरे जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं और इसके साथ ही धूप भी निकली हुई है। कुछ जगहों पर देर दोपहर व शाम को बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं जबकि 29 मई को मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 29-31 मई के दौरान रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। उन्होंने कहा कि किसान 29 मई तक सभी प्रकार के कृषि कार्य कर सकते हैं और मौसम की अनुकूल परिस्थितियों का लाभ उठा सकते हैं।

इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 7.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 2.8 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा 8.2 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 5.8 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे), बटोत में 11.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे), कटरा में 16.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे) और भद्रवाह में 7.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे) दर्ज किया गया। इसके अलावा लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान

Updated On 27 May 2023 12:05 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story