रांची, 27 मई (हि.स.)। केंद्रीय गृह विभाग ने झारखंड पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर 66 डीएसपी के कैरेक्टर की जानकारी मांगी है। राज्य पुलिस सेवा में दस साल पूरे कर चुके 66 डीएसपी को एमएसीपी का लाभ दिया जायेगा। गृह विभाग का पत्र मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने जिले के एडीजी वायरलेस, बोकारो और हजारीबाग के डीआईजी, सभी जिले के एसएसपी, एसपी और सभी कमांडेंट से इन सभी डीएसपी के कैरेक्टर की जानकारी मांगी है।

यह जानकारी झारखंड पुलिस मुख्यालय के आईजी एचआर अखिलेश झा ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि 66 डीएसपी के कैरेक्टर की जानकारी एडीजी वायरलेस, डीआईजी, सभी जिले के एसएसपी, एसपी और सभी कमांडेंट से मांगी गई है। जानकारी मिलते ही मामले में नियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन डीएसपी में ओमप्रकाश तिवारी, विकास आनंद लागूरी, मनीष कुमार, दिलीप खलखो, सुमित कुमार, चंदन कुमार वत्स, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार केसरी, नाजीर अख्तर, अनुज उरांव, अभिषेक कुमार, अरविंद कुमार, अमर कुमार पांडे ,पूनम मिंज, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, राजा कुमार मित्रा, दीपक कुमार, जीत वाहन उरांव, कपिंद्र उरांव, प्रकाश सोए, जयदीप लकड़ा, बैजनाथ प्रसाद, नवनीत एंथोनी हेंब्रम, अजीत कुमार विमल, प्रदीप उरांव, मनोज कुमार झा, आनंद ज्योति मिंज, मंगल सिंह जामुदा, धीरेंद्र नारायण बंका, संजीव कुमार बेसरा, पवन कुमार, संदीप भगत, सकील आबिद शम्स, अजीत कुमार सिन्हा, विकास चंद्र श्रीवास्तव, कौसर अली, ज्ञानरंजन, तौकीर आलम, प्रदीप कुमार कच्छप, अमित कुमार कच्छप, अशोक कुमार सिंह, रणवीर सिंह, संजय कुमार, सुदर्शन कुमार आस्तिक, मजरुल होदा, अविनाश कुमार, वचन देव कुजुर और सतीश चंद्र झा, संदीप कुमार गुप्ता, राजकिशोर, नीरज कुमार, मुजीब उर रहमान, श्रद्धा केरकेट्टा, विजय कुमार महतो, सुनील कुमार रजवार, समीर कुमार सवैया, अजीत केरकेट्टा, अरविंद कुमार वर्मा, वेंकटेश्वर रमन, बहामन टूटी, फैज अकरम, आशीष कुमार महली, मनोज कुमार महतो और भूपेंद्र प्रसाद रावत शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/चंद्र प्रकाश

Updated On 27 May 2023 3:27 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story