- कांग्रेस का व्यापक अभियान 11 अक्टूबर से

लखीमपुर (असम), 28 सितम्बर (हि.स.)। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के इच्छुक हैं। इसकी जानकारी आज असम प्रदेश कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी एक बयान में दी गई है। लखीमपुर जिले में भाजपा के कुछ नेता कल यानी 29 सितंबर को पार्टी में शामिल होने वाले हैं। लखीमपुर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समेत कई नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा की मौजूदगी में भोगपुर स्थित भूपेन बोरा के आवास पर कांग्रेस में शामिल होंगे।

शामिल होने वाले नेताओं में लखीमपुर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कुश शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष नारायण बरुवा, पूर्व जिला महासचिव ज्योति बरगोहाईं, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष कुशल हजारिका, जिला भाजपा के मीडिया विभाग की पूर्व समन्वयक नित्य मिली समेत कई नेता एक समारोह में कांग्रेस में शामिल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

Updated On 29 Sep 2023 12:01 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story