रांची, 29 सितम्बर (हि. स.)। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में पूर्व नेशनल शूटर तारा शाहदेव प्रकरण से जुड़े आठ वर्ष पुराने मामले में 30 सितम्बर को फैसला आयेगा। इस मामले में रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन, उसकी मां कौशल रानी और झारखंड हाइ कोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार (निगरानी) मुश्ताक अहमद ट्रायल फेस कर रहे हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ तीन जुलाई 2018 को अदालत ने आरोप का गठन किया था।

सीबीआइ की ओर से 26 गवाहों का बयान कलमबद्ध कराया गया। आरोप है कि विवाह के बाद से ही तारा शाहदेव के साथ पति रकीबुल द्वारा मारपीट की जाने लगी थी और धर्म बदलने का दबाव डाला जा रहा था।

हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Updated On 29 Sep 2023 11:59 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story