गंगटोक, 18 मई (हि.स.)। पूर्वी सिक्किम के सिंगबेल, माखा में गुरुवार सुबह एक निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में लगभग 26 लोग घायल हो गए। इनमें अधिकांश स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया गया कि गुरुवार सुबह सिंगबेल में एक निजी स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस सिंगबेल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 23 बच्चे, बस चालक और दो स्टाफ सवार थे। सिंगबेल आठ मील पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सभी बच्चे घायल हो गए।

घायल बच्चों को सिंगताम जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ बच्चों को राजधानी गंगटोक के मणिपाल अस्पताल और न्यू एसटीएनएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल/सुनील

Updated On 18 May 2023 3:10 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story