सहरसा,29 सितम्बर (हि.स.)। बिहार सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाकर जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका 29 सितंबर शुक्रवार से हड़ताल प्रारंभ कर दी है।

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सेकड़ों सेविका-सहायिका ने एक रैली निकालकर प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना पर बैठी सेविका ने बिहार सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाकर 20 सूत्री मांगों के समर्थन में राज्य के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

सीपीआई नेता सह पूर्व मुखिया राजकुमार चौधरी ने कहा कि सरकार महिलाओं की हित की बात करता है। आज महिलाओं को अपनी अधिकार के लिए सड़क पर संघर्ष करना पर रहा है। धरना को कई सेविका ने अपनी बात रखी। बोली इस बार लड़ाई बिल्कुल आर पार की है। जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तब तक हमलोग वापस कार्य पर नहीं लौटेंगे।

धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नुरून नेहार, उपाध्यक्ष कंचन कुपारी,सचिव कुमारी सपना, कोषाध्यक्ष संध्या कुमारी, सारणी कुमारी ने की। इस मौके पर सेविका रेणु सिंह, कान्ता कुमारी, स्वेता कुमारी, वीणा कुमारी, इंदु देवी, रेणु देवी, रंजु कुमारी, चंदूला कुमारी, स्मिता कुमारी, बबीता कुमारी, मोती देवी, शबाना खातून, गायत्री देवी, हजार खातुन, सोनी कुमारी, पुष्पा कुमारी गुप्ता, गुलनाज प्रवीण, किरण कुमारी, रेण देवी,भारती झा,मुन्नी कुमारी,बबिता कुमारी सहित काफी संख्या में सेविका-सहायिका धरना दी।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय

/गोविन्द

Updated On 29 Sep 2023 4:49 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story