- कांग्रेस में भाई-भतीजावाद का बोलबाला, भाजपा में पार्टी पहले स्थान पर

गुवाहाटी, 28 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कल्याणकारी उपाय और मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा के उल्लेखनीय कार्यों से आकर्षित होकर आज आम आदमी पार्टी (आप) की युवा शक्ति असम के समन्वयक हिरण्य हजारिका, कमल बर्मन, सुदीप्त भारद्वाज सहित कई शीर्ष नेताओं के साथ, असम आंदोलन के नेताओं में से एक मृण्मयी शर्मा एवं आप के कई कार्यकर्ता औपचारिक रूप से भाजपा पार्टी में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता की उपस्थिति में आयोजित पार्टी में शामिल होने के समारोह में पार्टी उपाध्यक्ष जयंत कुमार दास, बिजली कलिता मेधी, संपादक अपराजिता भुइयां, गुवाहाटी महानगर जिला समिति के अध्यक्ष तपन कुमार दास उपस्थित थे।

स्वागत भाषण देते हुए जयंत कुमार दास ने कहा कि ऐसे समय में जब आप के एक राष्ट्रीय नेता पदाधिकारियों से मिलने के लिए असम का दौरा कर रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों का एक वर्ग शीर्ष नेतृत्व से मोहभंग होने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया।

यह विपक्षी दलों के भीतर भी भाजपा की स्वीकार्यता में वृद्धि का संकेत देता है। हर नवागंतुक आनेवालों से दास ने आशा व्यक्त की वे सभी कि सक्रियता से पार्टी की गतिविधियों में भाग लेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष भवेश कलिता ने आज पार्टी में शामिल होने वालों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो निस्वार्थ भाव से भारत माता की सेवा में दिनरात लगी रहती है।

वे स्वयं लगातार सेवा में लगे हुए हैं। पार्टी में आने वाले नए लोग भी भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों का पालन करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अब दुनिया की सबसे शक्तिशाली शक्तियों में से एक बन गया है। देश के लोग भाजपा के हैं।

अध्यक्ष कलिता ने अपने संबोधन में विपक्षी दल को के बारे में कहा कि भाई-भतीजावाद को प्राथमिकता देने वाली कांग्रेस पार्टी पहले ही अपनी स्वीकार्यता खो चुकी है।

आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार से लोग अवगत हो गए हैं। देश की जनता ने समाज निर्माण के एकमात्र विकल्प के रूप में भाजपा को अपनाया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

Updated On 29 Sep 2023 12:02 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story