रांची, 29 सितम्बर (हि. स.)। अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने शुक्रवार को हजारी उर्फ प्रशांत राज श्रीवास्तव हत्याकांड के दोनों आरोपितों अमित पांडे और बृज किशोर पांडेय को दोषी करार दिया है।

दोषियों के सजा की बिंदु पर अदालत पांच अक्टूबर को सुनवाई करेगा। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाह प्रस्तुत किए गए। जबकि बचाव पक्ष की ओर से एक भी गवाह पेश नहीं किया गया। हजारी उर्फ प्रशांत राज श्रीवास्तव की हत्या 4 मार्च 2019 को हुई थी। मृतक के बड़े भाई रंजीत कुमार ने सुखदेव नगर थाना में अमित पांडेय और बृजकिशोर पांडेय सहित 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Updated On 29 Sep 2023 11:59 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story