मंदसौर 29 सितम्बर (हि.स.)। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने शुक्रवार को सुवासरा नगर में बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य लागत 17 करोड़ 40 लाख का भूमिपूजन किया। साथ ही 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीण जन एवं पत्रकार उपस्थित थे।

मंत्री डंग ने कहा कि मध्य प्रदेश पर पूरे देश को गर्व है। मध्यप्रदेश की सौर ऊर्जा की वजह से दिल्ली की मेट्रो चल रही है। मध्यप्रदेश में 3 हजार किलोमीटर की सड़कों का जाल है। जो कि विकास को दर्शाता है। इन सड़कों के कारण आज आवागमन में बिल्कुल भी समय नहीं लगता और उस वजह से विकास की रफ्तार और तेजी से बढ़ी है। मध्य प्रदेश सरकार ने जन्म, शिक्षा, विवाह, मृत्यु के समय पर भी अनेक अनेक योजनाएं बनाई। जिसका लाभ हर पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/अशोक झलौया/मुकेश

Updated On 29 Sep 2023 11:58 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story