कोलकाता, 28 सिंतबर (हि.स.)। श्री डीडवाना नागरिक सभा द्वारा नया मंदिर, बांधाघाट-हावड़ा में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन की कथा में आज रुक्मिणी विवाह, महा रासलीला, श्रीकृष्ण मथुरागमन एवं उद्धव चरित्र आदि प्रसंग सुनाए। संगीतमय कथा में भगवती रूक्मणी के विवाह का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। रुक्मिणी भगवान कृष्ण की इकलौती पत्नी और रानी हैं। रुक्मिणी को भाग्य की देवी लक्ष्मी का अवतार भी माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने उनके अनुरोध पर एक अवांछित विवाह को रोकने के लिए उनका हरण किया एवं अपने साथ ले गए तदन्तर उन्हें दुष्ट शिशुपाल से बचाया।

दैनिक यजमान बिमल मल्लावत, गोपाल पसारी व जुगल किशोर तोषनीवाल, श्रृंगार यजमान बेनी गोपाल सिंधी, प्रसाद यजमान राजेंद्र बागंड़ ने आरती की।

संस्था अध्यक्ष अरुण प्रकाश मल्लावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कल श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव की पूर्णाहुति है। मूल पारायण भागवत पाठ, गीता पाठ, श्री विष्णु सहस्त्रनाम, श्री गोपाल सहस्त्रनाम पाठ, श्री राम रक्षा स्तोत्र पाठ, ओम नमो भगवते वासुदेवाय जप सहित साथ में चल रहे है।

अलका काकड़ा ने कुशलता के साथ आयोजन का मंच संचालन किया। उपमंत्री द्वय सम्पत मान्धना एवं मनोज काकड़ा ने पूरी तत्परता से कथा स्थल की व्यवस्थाओं को सम्भाला। जगदीश चन्द्र एन मुंदड़ा, महावीर बजाज, गौरीशंकर झंवर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश/गंगा

Updated On 29 Sep 2023 12:05 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story