मुंबई, 28 सितंबर (हि.स.)। मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान जुहू चौपाटी पर गुरुवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मुंबई में गणेश भक्त हर्ष और उल्हास के साथ भगवान गणेश को बाजे-गाजे के साथ अंतिम विदाई दे रहे हैं।

जुहू चौपाटी पर गणेश भक्त गणपति विसर्जन कर रहे हैं, लेकिन विसर्जन के दौरान गरज के साथ जोरदार बारिश भी हो रही है। आज शाम को अचानक जुहू चौपाटी पर आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक घायल हो गया। उस युवक को तत्काल कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

इस घटना के बाद पुलिस और मुंबई नगर निगम ने गणेश विसर्जन के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। मुंबई में गिरगांव चौपाटी पर गणेश भक्तों की भारी भीड़ भगवान गणेश को अंतिम विदाई देने के लिए लगी है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत

Updated On 29 Sep 2023 12:04 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story