मालदा, 28 सितंबर (हि.स.)। डेंगू नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन मैदान में उतर गए है। प्रशासन ने जिले भर में कई स्थानों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित कर अभियान शुरू कर दिया है। आज से उन सभी जगहों पर ड्रोन से निगरानी रखने का काम शुरू हो गया है।

जिला प्रशासन और इंग्लिश बाजार नगर पालिका ने नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 और 12 में संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम के कर्मचारियों ने दो वार्डों में घर-घर जाकर जमे हुए पानी की तलाश ली। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जमा पानी का पता लगाने के लिए ड्रोन उड़ाकर खोज ले रही है।

नगर पालिका चेयरमैन कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने कहा कि आज नगर पालिका के दो वार्डों में सभी कर्मियों के साथ अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन उड़ाकर हम निगरानी कर रहे है कि कहीं पानी जमा है या नहीं। नगर निगम कर्मियों ने हर घर की तलाशी ले रही है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

Updated On 28 Sep 2023 2:33 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story