कोलकाता, 26 सितंबर (हि.स.)।ब्रह्म मूर्त में उठकर गज मोक्ष स्तुति करने से बड़ा से बड़ा कष्ट दूर हो जाता है। देवता -दानव ने एक साथ मिलकर समुद्र मंथन किया। समुद्र मंथन के उपरांत निकले विष की ज्वाला से सभी देवता तथा असुर जलने लगे और उनकी कान्ति फीकी पड़ने लगी। इस पर सभी ने मिलकर भगवान शंकर की प्रार्थना की। उनकी प्रार्थना पर महादेव जी उस विष को हथेली पर रख कर उसे पी गये किन्तु उसे कण्ठ से नीचे नहीं उतरने दिया। उस कालकूट विष के प्रभाव से शिव जी का कण्ठ नीला पड़ गया। इसीलिये महादेव जी को नीलकण्ठ कहते हैं। - उक्त बातें नया मंदिर, बांधाघाट-हावड़ा में श्री डीडवाना नागरिक सभा द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिन भागवताचार्य श्री हरीश तिवाङी ने कही। आज की कथा में वामन अवतार, मत्स्यावतार, गंगावतरण आदि पर भी प्रवचन हुए।

संस्था अध्यक्ष अरुण प्रकाश मल्लावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडित श्री गिरधर गोपाल शर्मा के सानिध्य में नित्य पूजन कार्य मुख्य यजमान नागोरी परिवार के डॉ. श्रीबल्लभ एवं राजेश नागोरी द्वारा किया गया। आज कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। आज के आयोजन का मुख्य केंद्र रहा नंदोत्सव। नंदोत्सव के यजमान थे महावीर जी भाभङा एवं हेमचंद जी भाभङा। नंदोत्सव प्रसाद यजमान श्रीमती मैना देवी मिश्र तथा दैनिक प्रसाद यजमान बंकट लाल गगङ एवं प्रवीण कुमार गगङ। श्रृंगार यजमान रहे जगदीश जी मल्लावत। ओम प्रकाश बागंङ, मंजू बागंङ, देवेन्द्र बांगङ, मनोरमा बांगड़, श्रीकिशन मल्ल विशिष्ट अतिथि थे। आयोजन का कुशल संचालन किया श्रीमती अलका काकड़ा ने। आज उपस्थित प्रमुख लोगों में महर्षि दधीचि सेवा ट्रस्ट से अध्यक्ष प्रदीप सूंठवाल, मंत्री नारायण आशोपा, आसाराम काकड़ा, सीताराम शर्मा रहे।

उन्होने बताया कि सैंकडों श्रोता कथा प्रांगण मे उपस्थित रहे साथ ही यूट्यूब पर हो रहे सीधे प्रसारण से भी सैंकडों श्रद्धालु जुड़कर कथा श्रवण का लाभ उठा रहे हैं।

भगवान नारायण की प्रेरणा से बंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से आरंभ होकर सायं 6 बजे तक चलने वाली इस कथा का समापन आगामी शुक्रवार दिनांक 29 सितम्बर को होगा। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश

Updated On 26 Sep 2023 11:58 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story