-गांधीनगर में भाजपा का सोशल मीडिया यूथ समिट

गांधीनगर, 25 सितंबर (हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा अपने सोशल मीडिया टीम को चाक-चौबंद करने में जुट गई है। खासकर युवाओं को सक्रिय कर भाजपा देश भर में सोशल मीडिया का भरसक उपयोग की योजना पर काम कर रही है। गांधीनगर के कोबा स्थित कमलम कार्यालय में भाजपा ने सोशल मीडिया यूथ समिट का आयोजन किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में सोशल मीडिया यूथ समिट का आयोजन किया गया। आयोजन में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रशांत कोराट समेत सोशल मीडिया टीम शामिल रहीं। आयोजन में सीआर पाटिल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। पाटिल ने निगेटिव प्रचार करने वालों के विरुद्ध आक्रामक रवैया अपनाने की सोशल मीडिया टीम को सलाह दी। पाटिल ने कहा कि रेलवे क्षेत्र में देश की ऊंची छलांग के विषय में आम नागरिकों को जानकारी दें। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वंदे भारत का संकल्प साकार हुआ है। रेलवे में और भी कई सुधार हुए हैं। पाटिल ने कार्यकर्ताओं से नमो एप इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने नमो एप के जरिए सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात कही। सोशल मीडिया यूथ समिट में संगठन महामंत्री रत्नाकर, महामंत्री रजनीभाई पटेल, विनोद चावडा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद/संजीव

Updated On 25 Sep 2023 1:50 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story