नई दिल्ली, 25 सितंबर (हि.स.)। तमिलनाडु भवन के सामने सैकड़ों संतों की उपस्थिति में सोमवार को सनातनियों ने सनातन विरोधियों के पुतलों का दहन कर सनातन के विरूद्ध की गयी उनकी टिप्पणियों को खारिज किया।

आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज एवं स्वामी राघवानन्द महाराज, संस्थापक एवं मार्गदर्शक, दिल्ली संत महामंडल ने उपस्थित संतों एवं सनातनी बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सब राजनीतिक नेता अपने स्वार्थ के लिए किसी भी धर्म के खिलाफ बोलना बंद करें और इसलिए हमारा कहना है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्वयं इसके लिए माफी मांगे और जो भी इस प्रकार के दोषी व्यक्ति हैं उनको दंड दे। अन्य भी राज्य सरकारों के जो प्रमुख है या राजनैतिक दलों के प्रमुख है वह इस प्रकार के अशोभनीय बात करने वालों को अपने दल से निष्कासित करें।

वहीं दूधेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर, पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण गिरि महाराज ने कहा बड़े आश्चर्य का विषय है सरकारें अब तक इस पर मौन क्यों है, ऐसे व्यक्ति को अभिलंब गिरफ्तार करना चाहिए लेकिन इनकी चुप्पी बड़ी विषादपूर्ण वातावरण को रूप दे रही है। सनातन समाज के साथ सरकार ऐसा सौतेला व्यवहार करने का कारण बताएं।

गिरी ने आगे कहा कि सनातन विरोधियों की हेट स्पीच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने भी याचिका पर नोटिस लिया है। हम मानते हैं की गाली-गलोज की भाषा से लोकतंत्र का अपमान होता है। हम यह भी मानते हैं कि यह भाषा लोगों को संविधान में दिए गए धार्मिक अधिकारों के पालन का विरोध करती है और संप्रदायों में वैमनस्य पैदा करती है। हम आशा करेंगे कि सुप्रीम कोर्ट इस बारे में पूरा विचार करके इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आदेश देगा।

अंत में विश्व हिन्दू परिषद कार्याध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने कहा लोकतंत्र में भाषा की शालीनता जरूरी है। स्टालिन, प्रियांक खड़गे एवं डी राजा तर्क नहीं दे रहे - गालियां तक दे रहे हैं। धमकी दे रहे हैं कि वह केवल विरोध नहीं करेंगे, अपितु सनातन को समाप्त करेंगे। यह उनका अभिमान व हताशा है। सनातन को मुगलों का अत्याचार और अंग्रेजों की चतुराई भी नही समाप्त कर सकी तो अब यह छुट भय्ये क्या कर लेंगे। सनातन विश्व बंधुत्व, प्रेम और शांति के वर्धभान होता रहेगा। विरोधी परास्त होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी/अनूप

Updated On 25 Sep 2023 1:23 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story