चंडीगढ़, 21 सितंबर (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को कहा कि विधानसभा का कामकाज ऑनलाइन करने से विधायकों की कार्यकुशलता बढ़ेगी और वह लोगों के मुद्दों को और ज्यादा प्रभावी ढंग के साथ उठा सकेंगे। इसके अलावा लोगों को भी विधायकों की कारगुज़ारी के बारे जानने का मौका मिलेगा।

मुख्यमंत्री नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) की शुरुआत करने के बाद विधानसभा को संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम है। इससे विधायकों की कार्यकुशलता में विस्तार होगा, वहीं उनकी जवाबदेही भी तय करेगा। उन्होंने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि पंजाब, देश की पहली ऐसी विधानसभा है, जिसने देश में विभिन्न एपलीकेशनों की शुरुआत करके अत्याधुनिक आधुनिक प्रणाली लागू की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने यह कदम आम आदमी की भलाई और विधायकों को अपडेट रखने के उद्देश्य के साथ उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रणाली विधानसभा के कामकाज को सुचारू बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा के सदन की कार्रवाई को लाइव करने के बाद उनकी सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है, जिससे लोगों को इसका पूरा फ़ायदा मिल सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार की तरफ से भविष्य में भी राज्य की भलाई और यहाँ के लोगों की खुशहाली के लिए हर कदम उठाया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी कि इस पहलकदमी का लाभ विरोधी पक्ष और सत्ता पक्ष, दोनों पार्टियों के विधायकों को होगा। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इससे आने वाले समय में विभिन्न जन हितैषी बिलों का मसौदा तैयार करने और पास करने का रास्ता साफ होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह रंगला और खुशहाल पंजाब बनाने की तरफ एक सार्थक कदम है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस निवेकली एप्लीकेशन के द्वारा सदन में विधान सभा के सदस्यों की हाज़िरी लगाई जायेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब, पहला ऐसा राज्य है, जिस ने अत्याधुनिक डिजीटाईजेशन प्रक्रिया को अपनाया है। उन्होंने कहा कि समय हर गुज़रते दिन के साथ निरंतर बदलता जा रहा है और हमें आज की दुनिया के मुताबिक अपडेट होने की ज़रूरत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के लोग इस एप्लीकेशन के द्वारा जानकारी हासिल कर सकेंगे और सदस्यों को आई- पैड केवल एक क्लिक पर सदन की कार्रवाई सम्बन्धी अपडेटड जानकारी मिल जायेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नेवा वर्कशाप के उद्घाटन के इलावा पंजाब विधान सभा की वैबसाईट और नेवा ब्रोशर जारी करने के साथ-साथ पंजाब विधान सभा डिजिटल विंग का उद्घाटन भी किया। उन्होंने सदस्यों को आईपैड बाँटने की शुरुआत भी की और स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी को आईपैड सौंपे।

इससे पहले पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने इस निवेकली एप्लीकेशन को अपनाने पर संतोष जताते हुए इस प्रणाली के कामकाज के बारे संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कदम वातावरण को बचाने साथ-साथ केवल एक क्लिक पर सही जानकारी मुहैया करवाने में मददगार साबित होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील

Updated On 21 Sep 2023 6:43 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story