✕
एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय में राजभाषा प्रश्नोत्तरी और हिंदी प्रस्तुति प्रतियोगिता
By Agency FeedPublished on 19 Sep 2023 6:36 PM GMT

x
रांची, 19 सितंबर (हि.स.)। एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मना रहा है। इसके तहत हिंदी का प्रचार-प्रसार करने के लिए कर्मचारियों और उनके पारिवारिक सदस्यों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में हिंदी के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए सोमवार को सामान्य ज्ञान हिंदी के साथ राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और मंगलवार को हिंदी प्रस्तुति आयोजित की गई। इसमें कर्मचारियों ने संबंधित विभाग के कार्यों पर प्रस्तुति दी, जिसका मूल्यांकन प्रस्तुति कौशल, रचनात्मकता, हिंदी भाषा दक्षता और आत्मविश्वास से किया गया। प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों की अच्छी भागीदारी रही।
हिन्दुस्थान समाचार/ वंदना/चंद्र प्रकाश

Agency Feed
Next Story